हिमाचल प्रदेश के पूह, कल्पा, रिकांगपिओ में हिमपात | सराहन-भावानगर-कुमारसैन में बारिश
पूह, कल्पा, रिकांगपिओ में हिमपात | सराहन-भावानगर-कुमारसैन में बारिश, बाकी प्रदेश से रूठे रहे बादल
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से ताजा हिमपात हुआ है। प्रदेश में पूह, कल्पा, रिकांगपिओ और रोहड़ू के खदराड़ा में बर्फबारी रिकार्ड की गई है इसके अलावा सराहन, भावानगर और कुमारसैन में बारिश हुई जबकि बाकी प्रदेश से बादल रूठे रहे। मौसम विभाग की माने ंतो किन्नौर, लाहुल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सोलन व सिरमौर जिला के ऊपरी क्षेत्रों में नौ से 12 फरवरी तक एक-दो स्थानों पर फिर से बारिश-बर्फबारी होगी। राज्य के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा में भी कई स्थानों पर 11-12 फरवरी को गर्जन के साथ बारिश की उम्मीदें जताई जा रही हैं। पूह में सबसे अधिक 8.0 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।
इसके अलावा कल्पा में 4.0, रिकांगपिओ में 2.0 और खदराला में 1.0 सेंटीमीटर हिमपात रिकार्ड किया गया। सराहन में सर्वाधिक 14.0 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं रिकागपिओ, भावानगर व कुमारसैन में भी बारिश आंकी गई है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा, जिससे नाहन में अधिकतम तापमान में 3.0 डिग्री का उछाल आया है।
HPPSC Recruitment 2018 – Naib Tehsildar & Tehsil Welfare Officer

वहीं शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा में 2.0 और धर्मशाला में 1.0 डिग्री तक पारा चढ़ा है। सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और डलहौजी के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी शिमला के अधिकतम तापमान 16.3, सुंदरनगर 22.2, भुंतर में 22.6, कल्पा 08.0, धर्मशाला 17.2, नाहन में 21.0, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 22.1, हमीरपुर में 20.6, चंबा में 20.2 और डलहौजी में 07.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में 10 फरवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 8 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 9 से 12 फरवरी तक एक-दो स्थानों पर फिर से बारिश-बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में भी 11-12 फरवरी को गर्जन के साथ बारिश होगी।
HPPSC Recruitment 2018 – Naib Tehsildar & Tehsil Welfare Officer

इसे भी पढ़िए:
- महादेव का अद्भुत मंदिर , हर बारह साल में शिवलिंग पर गिरती है बिजली
- हिमाचल के चंबा जिले के एक मन्दिर की सदियों पुरानी प्रथा, लोटे में रखा पानी बताता है मौसम
देवभूमि हिमाचल के 12 जिलों में स्थित प्रमुख मंदिर एवं उनसे जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी!
हिमाचल — को प्राचीन काल से ही देवभूमि के नाम से संबोधित किया गया है। यदि हम कहें कि हिमाचल देवी-देवताओं का निवास स्थान है तो बिल्कुल भी गलत नही होगा। हमारे कई धर्मग्रन्थों में भी हिमाचल वाले क्षेत्र का वर्णन मिलता है। महाभारत, पद्मपुराण और कनिंघम जैसे धर्मग्रन्थों में इस भू-भाग का जिक्र कई बार आता है। इस सब से हम अनुमान लगा सकते है कि यह पवित्र भूमि आदि काल से ही देवी-देवताओं की प्रिय रही है। इसलिए ऐसी पावन धरा पर जन्म लेना और यहां जीने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। आज हम हिमाचल के अलग-अलग जिलो में महत्वपूर्ण मंदिरों की… Read More!
Leave a Reply